प्रेम के पागलपन की कहानी hindi love story

 मेरी प्रेम कहानी (prem kahani) आपको काफी हद तक पसंद आएगी। मैं एक छोटे से ऑफिस में काम किया करती थी। मैं अपने काम से खुश नहीं थी।

मुझे रोज ऑफिस में एक जैसा काम करने को मिलता है। ऑफिस में कंप्यूटर पर काम करना होता था। जिसके कारण मुझे सारा दिन बैठना होता था।

लेकिन मुझे बचपन से ही ऐसे काम को करना पसंद था जो खेलते-कूदते करना हो। मैं इस ऑफिस में पिछले एक साल से काम कर रही थी, अब मुझे काम करने का मन नहीं करता था। पर पैसो के लिए मुझे काम करना पड़ता था।

एक दिन मैं अपने ऑफिस में गई। मुझे बॉस ने एक नए लडके से मिलवाया। वह लड़का नया था। उसे मेरे अंडर काम करने था। बॉस ने मेरे साथ उस लड़के को भेज दिया।

मुझे उस लड़के पर पता नहीं क्यों बहुत गुस्सा आ रहा था। फिर भी बॉस की  बात तो माननी होगी। मैंने उस लड़के का नाम पूछा। उसका नाम था आकाश। हम दोनों बगल में बैठ कर काम करने लगे।

पहले मैंने उसको काम करने के बारे में बताती थी फिर वह खुद से काम करता था। उस लड़के का व्यवहार काफी अच्छा था। मुझे वह कभी परेशान नहीं करता था। वह मेरी मदद ही करना चाहता था।

कुछ समय बिता। अब वह अच्छे से काम करने के बारे में सीख गया। उसे काम करता देख कर मुझे भी काम करने का मन किया करता था। वह हर एक काम को बड़े मन के साथ किया करता था। वह अपने काम से बहुत प्रेम किया करता था।

उसके साथ रहते-रहते मुझे भी अपने काम से प्रेम हो गया। अब हम दोनों काफी खुल कर बाते किया करते थे। मुझे पता नहीं क्यों वह सबसे अच्छा और खास लगता था।

एक दिन हमारे ऑफिस में सभी के जगह को बदला जा रहा था। आज तक हम दोनों एक ही जगह बैठा करते थे। एक ही साथ खाना खाया करते थे और एक ही साथ काम भी किया करते थे।

आज हमारे जगह को बदल दिया गया। मैं ऑफिस इस कोने में थी तो वह ऑफिस के दूसरे कोने में था। मुझे आज पता चला कि मैं आकाश से प्रेम करती हूँ।

मैंने बॉस से कहा, अगर आप चाहते है कि मैं इस ऑफिस में काम करू तो मुझे और आकाश को एक ही जगह पर रखे। नहीं तो मैं इस जॉब को छोड़ दूगी।

बॉस ने आकाश को बुलाया और उससे पूछा। आकाश भी मुझसे प्रेम करता था। फिर बॉस ने हमें एक साथ बैठा दिया। धीरे-धीरे हमारा प्रेम बढ़ता ही गया। आज भी हम एक दूसरे से प्रेम करते है और कल भी प्रेम करते रहेंगे।